बलौदाबाजार : आवास स्वीकृत होने व जियो टैगिंग के बाद हितग्राही को राशि जारी

जनपद सीईओ सिमगा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत लावर के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण हितग्राही अनुसईया जोशी पति मनीराम जोशी का नाम प्रधामंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस सूची में होने के कारण एवं आवास स्वीकृति की प्रत्याशा में स्वयं के व्यय से आवास का निर्माण कराया गया। प्रथम किश्त की राशि मिलने के पूर्व लिंटल लेवल एवं द्वितीय किश्त मिलने के पूर्व छत पूर्ण कर लिया गया था। ग्राम पंचायत द्वारा सहमति मिलने पर सभी स्तर का जियो टेग कर आवास की राशि जारी किया गया है।