निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी किशनपोल राजेश जाखड़ ने बताया कि कार्यालय मुख्य अभियंता प्रशासन, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ सहायक केहुल को बूथ लेवल अधिकारी नियुक्त कर कार्यग्रहण के लिए आदेशित किया गया था। कार्मिक द्वारा उपस्थित नहीं होने पर नोटिस जारी कर पुनः कार्यग्रहण के लिए आदेशित किया गया था। कार्मिकों द्वारा ना तो निर्वाचन कार्यालय में अपनी उपस्थिति प्रस्तुत की गई एवं ना ही अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्मिक द्वारा चुनाव जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में, घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई है। जिससे निर्वाचन का कार्य बाधित हुआ है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अवहेलना एवं राष्ट्रीय महत्ता के कार्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एंव अनुशासनहीनता के चलते कार्यालय कनिष्ठ सहायक केहुल को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।