(लीड) आपातकाल में प्रेस का गला घोंटा गया, नागरिक अधिकारों का हनन हुआ: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 08 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर लगा सबसे काला धब्बा था, जब नागरिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को पूरी तरह कुचल दिया गया। उन्होंने कहा कि उस दौर में प्रेस का गला घोंट दिया गया, यातनाओं की पराकाष्ठा हो गई थी और किसी को बोलने या आने-जाने की आजादी नहीं थी।