बीरेंद्र सिंह के सीएम न बनने का खुलासा करते हुए कुलदीप शर्मा ने कहा कि बीरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री बन सकते थे, लेकिन राजीव गांधी की हत्या हो गई। उन्होंने कहा कि मैं कभी कोई कमी बीरेंद्र सिंह के अंदर ढूंढता हूं तो वह यह है कि वह चालू (शातिर) नही हैं। इनका मुकाबला शातिर लोगों से रहता है। बीरेंद्र सिंह उनकी चालों में फंस जाते हैं। कुलदीप शर्मा यही नहीं रूके। उन्होंने कहा कि जब बृजेंद्र सिंह जैसा युवा हाथ में तिरंगा लेकर राहुल गांधी के संदेश को पूरे देश में फैला रहा है तो कुलदीप शर्मा घर पर नहीं बैठेंगे। शर्मा ने कहा कि बृजेंद्र सिंह तुम चिंता ना करो, लंबा सफर है और दोस्त बनाते चलो।