मेडिकल की छात्रा के आत्महत्या के मामले में प्रोफेसर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

अभियोजन पक्ष ने बताया कि 18 जुलाई 2025 को शारदा यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में 21 वर्षीय मेडिकल की छात्रा ज्योति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। विश्वविद्यालय के डेंटल साइंस विभाग की प्रोफेसर शैरी वशिष्ठ, महेन्दर सिंह, अनुराग अवस्थी, सुरभि और डीन डॉ. एम. सिद्धार्थ पर छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। मृतका का सुसाइड नोट हैंडराइटिंग जांच के लिए भेजा गया है।