विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर लगा विधिक जागरूकता शिविर

हाॅली फैमिली स्थित जीवोदया संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के सचिव गौतम कुमार थे। मौके पर उन्‍होंने कहा कि मानसिक रोगियों के साथ सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करना चाहिए ताकि वे भी अपने आप को आम लोगो की तरह सरल व सहज समझ सकें। उन्होंने कहा कि मानसिक रोगियों को दवा से ज्यादा प्यार की जरूरत है।

मारवाडी युवा मंच के अध्यक्ष राहुल जैन ने कहा कि मानसिक दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा शामिल करने का प्रयास हम सबों को करनी चाहिए। लायंस क्लब कोडरमा के डिस्ट्रिक्ट चैयरपर्सन सुजीत कुमार अंबष्‍टा ने कहा कि मानसिक रोगियो के कारणों पर मंथन करने की जरूरत है। उन्होंने मोबाइल और टीवी से दूर रहने की लोगों से अपील की।

नोडल पदाधिकारी अर्चना ज्वाला ने कहा कि मानसिक रोगियों की सेवा कर जीवोदया ने समाज के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया है जिससे हमे प्रेरणा लेने की जरूरत है।

हैंन्ड इन हैंन्ड इंडिया के प्रोग्रम मैनेजर रूपेश कुमार ने कहा कि हमें एक दिन नहीं, बल्कि हमेशा जीवोदया आकर मानसिक रोगियों से प्रेम बांटने की जरूरत है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आशीष राज ने इस आयोजन के लिए प्राधिकार की प्रशंसा की। होली फैमिली नर्सिग स्कूल की उप प्राचार्य सिस्टर सलोमी ने जीवोदया के बारे मे विस्तृत चर्चा करते हुए जीवोदया को सहयोग करने के लिए सभी संस्थाओं एवं प्राधिकार की प्रशंसा की।

कार्यक्रम का संचालन न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता जय प्रकाश नारायन, लाॅयंस क्लब के सुजीत कुमार अम्बष्ठा, गजेन्द्र राम, केके मजुमदार, सिस्टर सलोमी, सिस्टर फिलबी, सिस्टर लीला जोश सहित अन्य लोग मौजूद थे।