फिटनेस संदेश के साथ आईएमए बरेली ने निकाली ‘संडे ऑन साइकिलिंग’ रैली

साइकिलिंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान और विशिष्ट अतिथि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सेंटर इंचार्ज संदीप चौधरी रहे। अतिथियों ने नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और साइकिलिंग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

रैली में बड़ी संख्या में डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और फिटनेस प्रेमियों ने हिस्सा लिया। प्रमुख रूप से डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. शालिनी महेश्वरी, डॉ. डी.पी. गंगवार, डॉ. वी.वी. सिंह, डॉ. कामेंद्र सिंह सहित कई चिकित्सक शामिल हुए।

आईएमए अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को फिटनेस और एकजुटता का संदेश देते हैं। सचिव डॉ. अंशु अग्रवाल व कोषाध्यक्ष डॉ. शालिनी महेश्वरी ने कहा कि “फिटनेस ही असली वेल्थ है”, इसलिए हर व्यक्ति को व्यायाम और साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।————-