कृषि विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव ने पदभार ग्रहण किया

डॉ चंदेल ने दीपक को उनके सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी। कपिल देव दीपक ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से संवाद कर विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उप कुलसचिव डॉ यमन देवांगन, डॉ श्रीकांत चितले, डॉ विजय सोनी सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि कपिल देव दीपक मूलतः कृषि विभाग में संयुक्त संचालक के पद पर पदस्थ है।