बहरागोड़ा ओवर ब्रिज पर बस और कार में टक्कर,परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल

पुलिस के अनुसार, मंगलवार की सबह करीब 10 बजे बहरागोड़ा ओवर ब्रिज पर जमशेदपुर से खड़गपुर जा रही शंकरी बस और कोलकाता की ओर जा रही बलेनो कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी, जिससे कार सवार पति-पत्नी और उनका 5 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और परिवार को कार से सावधानीपूर्वक बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से बहरागोड़ा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थान में रेफर कर दिया गया है।