ग्रामीण टिकेश्वर कमार, छन्नू राम कमार, पप्पू, सुरेश कुमार ने आज बताया कि बोईरगांव कमार जनजाति बाहुल्य गांव है। यहां के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के रूप में सरिता सिन्हा की नियुक्ति की गई है। सभी ग्रामीणों की मांग है कि इनको हटाकर पीएम जनमन योजना के तहत हमारे कमार जनजाति की किसी भी महिला को नई सहायिका नियुक्त किया जाएं। इसके संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान सोपसिंह कमार, अशोक कमार, फागू राम, भानुप्रताप सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।