स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में आर्ट्स विशेषज्ञों के लिए कार्यशाला शुरू

इसी कमी को दूर करने के लिए बोर्ड ने आट्र्स विषयों पर केंद्रित तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया है। इस कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 100 विषय विशेषज्ञों को बुलाया गया है। इनके प्रशिक्षण के लिए दिल्ली और ‘परख’ जैसी संस्थाओं से विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया गया है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि इस वर्कशॉप का उद्देश्य आट्र्स विषयों के प्रश्न पत्रों को कम्पीटेंसी बेस्ड पैटर्न के अनुरूप मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रश्न पत्रों में 50 प्रतिशत तक कम्पीटेंसी बेस्ड प्रश्न शामिल नहीं हो जाते, तब तक इस तरह की ट्रेनिंग लगातार जारी रहेगी

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तर पर भी लगातार शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कांगड़ा जिले में हाल ही में एक महीने तक रोजाना शिक्षकों की ट्रेनिंग करवाई गई है। बोर्ड के पास 70 से 100 तक अपने मास्टर ट्रेनर भी उपलब्ध हैं, जो अलग-अलग फॉर्मेट में प्रशिक्षण दे रहे हैं जैसे ऑफलाइन ट्रेनिंग और ऑनलाइन सत्र।