इंडियन बैंक का दूसरी तिमाही में मुनाफा 11.5 फीसदी बढ़कर 3,018 करोड़ रुपये

इंडियन बैंक ने गुरुवार को जारी एक बयान में बताया कि वित्‍त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में बैंक का ब्याज आय बढ़कर 11,964 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्‍त वर्ष की इसी अवधि में 11,125 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) दूसरी तिमाही में बढ़कर 2.60 फीसदी हो गईं, जो सितंबर 2024 में कुल ऋणों का 3.48 फीसदी थीं।

इंडियन बैंक सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है, जिसकी स्थापना 1907 में हुई थी। यह 1 अप्रैल, 2020 को इलाहाबाद बैंक के साथ विलय के बाद भारत का सातवां सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक बन गया। यह बैंक सरकार के स्वामित्व में है और विभिन्न वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है।