अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने बुधवार को बताया कि बंडा थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर गंगा निवासी आरती(32) ने मंगलवार की रात अपने नाबलिग बेटे प्रतीक (9) को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद खुद भी सेवन कर लिया। हालात बिगड़ने पर परिवार वालो ने मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। बंडा पुलिस आज सुबह जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची और मां-बेटे के शवाें को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एएसपी ग्रामीण ने बताया कि मृतक महिला के परिवार वालाें को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
————-