बताया जाता है कि जफर अली मिल्लत नगर के रहने वाले हैं और गोलमुरी में चिकन की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की शाम वे अपने घर के पास खड़े थे, तभी अचानक दो अज्ञात अपराधी मोटरसाइकिल से पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद जफर जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें टीएमएच पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से कई खाली कारतूस बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले को रंगदारी और पुराने विवाद से जोड़कर देख रही है। जफर के परिजनों ने बताया कि हाल के दिनों में कुछ लोगों ने उसे धमकी भरे फोन किए थे और पैसे की मांग की थी।
वहीं पुलिस अधिकारी टीएमएच पहुंचकर परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।