घाटशिला उपचुनाव की तैयारियों में जुटा पुलिस मुख्यालय, समीक्षा बैठक की

यह समीक्षा बैठक मुख्य रूप से 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में तैनात किए जाने वाले केन्द्रीय सुरक्षा बल और राज्य पुलिस बल से संबंधित तैयारियों पर केंद्रित रही। इस दौरान बलों की प्रतिनियुक्ति, सुरक्षित आवासन, सुरक्षित आवागमन सहित कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा हुई।

घाटशिला उपचुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए कुल 10 सीएपीएफ कंपनियों की प्रतिनियुक्ति प्रस्तावित है, जिनमें छह सीआईएसएफ की कंपनियां शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त राज्य स्तर से भी अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। बैठक में धनंजय कुमार सिंह, अराधना सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।