मप्र में करणी सेना के ‘ईडब्ल्यूएस क्रांति’ का आगाज आज उज्जैन से

करणी सेना प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव ने बताया कि हमारा उद्देश्य किसी वर्ग का विरोध करना नहीं है, बल्कि आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्ण समाज को उसका उचित हक दिलाना है। राष्ट्र निर्माण की धारा में सवर्ण वर्ग भी समान सम्मान का अधिकारी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का दोपहर 12 बजे उज्जैन के दशहरा मैदान से होगा, जिसके बाद शहीद पार्क में एक विशाल सभा आयोजित की जाएगी। इस आयोजन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है। करणी सेना की प्रमुख मांग है कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण की सीमा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत की जाए, ताकि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण वर्ग को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा में बराबरी का अवसर मिले।