इस अवसर पर संस्थान के निदेशक अजय कतना ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों और संस्थान की प्रशिक्षुओं को अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने तथा भ्रष्टाचार का विरोध करने की शपथ दिलाई।
अजय कतना ने बताया कि इस वर्ष के सतर्कता जागरुकता सप्ताह का विषय ‘सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी’ निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए हर नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए।