रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने की निजी विक्रेताओं के साथ बैठक

बैठक का उद्देश्य व्यावसायिक कार्यप्रणालियों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देना था। बैठक के दौरान उपस्थित निजी विक्रेताओं को व्यावसायिक लेनदेन में नैतिक आचरण, ईमानदारी और जवाबदेही के सिद्धांतों का पालन करने के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना देने और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उपलब्ध विभिन्न सतर्कता तंत्रों का उपयोग कैसे किया जा सकता है। सभी प्रतिभागियों को कार्यस्थल पर पारदर्शिता और जवाबदेही को बनाए रखने में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।