हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रोहित उर्फ काका और सचिन निवासी बिहारीगढ़ के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को सीज कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
दूसरी ओर गुजरात से हरिद्वार आए यात्रियों का आटो पलट गया। इससे सात साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि पिता माता सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की शिनाख्त जय के तौर पर हुई है।
पुलिस ने बताया कि जामनगर गुजरात से परिवार आया था। जो ऋषिकेश से हरिद्वार आ रहा था और पंतद्वीप पार्किंग के पास आटो पलट गया। घायलों में धार्मिक भाई, नैना बेन, हिरण भाई, धारा आदि शामिल हैं।