जानकारी के अनुसार, 25 से 31 अक्टूबर तक पेंड्रा नगर के स्कूल मैदान में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया था। पेंड्रा में कथा संपन्न करने के सड़क मार्ग से जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज देर रात अयोध्या के लिए प्रस्थान कर रहे थे। इस बात की जानकारी अनूपपुर के लोगों को लगी तो सनातन प्रेमियों ने उन्हें रोका, वहीं फिर उन्होंने अल्प विश्राम किया। इस दौरान अनूपपुर के लोगों ने उनका स्नेहपूर्ण स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। महाराज थोड़ी देर विश्राम के बाद अयोध्या के लिए रवाना हुए।