एसपी ने कहा कि जहां पुलिस की ओर से जहां नशा तस्करों के खिलाफ लगातार ताबड़ तोड़ कार्रवाई की जा रही है,वहीं नशीली प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ भी अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है तथा नशीली दवाइयां बेचने वालों पर शिकंजा कस दिया है। उन्होंने ने कहा है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी अति आवश्यक है इसलिए मेडिकल स्टोर संचालक भी किसी भी सूरत में नशीली दवाइयां न बेचें तथा जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में पूर्ण सहयोग करें ।
उन्होंने कहा कि सभी थाना व अन्य यूनिट प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में खुफिया तंत्र को मजबूत कर मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचने वालो की खोज खबर लेकर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने कहा कि यदि किसी मेडिकल स्टोर संचालकों की नशे के व्यापार में संलिप्ता पाई गई तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई मेडिकल स्टोर संचालक किसी अन्य के रजिस्ट्रेशन पर मेडिकल स्टोर चलाकर पैसे कमाने के चक्कर में डॉक्टरों की अधिकृत पर्ची के बिना दवाइयां बेचता है और पुलिस जांच के दौरान मेडिकल स्टोर पर अनियमितताएं पाई जाती है तो स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उनका रजिस्ट्रेशन कैंसिल करवा कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि वे अपने गांव में स्थित मेडिकल स्टोर पर ध्यान रखें कि वे किस प्रकार की दवाइयां बेच रहे हैं और अगर किसी प्रकार की नशीली दवाइयां बेच रहे हैं तो तुरंत प्रभाव से पुलिस को सूचित करें ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। सिरसा जिला व प्रदेश से नशे को जड़ मूल से समाप्त करना ही हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।