राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर नैनीताल में रेड अलर्ट

डॉ. टीसी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रत्येक बैरियर पर पुलिस बल की तैनाती, होटल व ढाबों की गहन चेकिंग, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा बीडीएस, स्वान दल व अभिसूचना इकाई की टीमों को अलर्ट मोड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में नैनीताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 273 होटल व ढाबों की जांच की गई, जिनमें 234 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। अनियमितता पाए जाने पर 120 लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। साथ ही 165 वाहनों की जांच कर उनसे ₹82,500 का अर्थदंड वसूला गया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस की बीडीएस एवं स्वान दल की टीमें भी सार्वजनिक स्थानों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर लगातार प्रभावी जांच व तलाशी अभियान चला रही हैं।

नैनीताल पुलिस ने जनसामान्य से अपील की है कि किसी भी अराजक या संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की सूचना तत्काल निकटतम थाने या पुलिस नियंत्रण कक्ष नंबर 9411112979 अथवा 112 पर दें, ताकि जिले में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।