लडभड़ोल महाविद्यालय एनएसएस इकाई द्वारा एकदिवसीय शिविर का आयोजन

उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने, बुजुर्गों का सम्मान करने और स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आग्रह किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न जन जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भाग लिया और ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर समाजहित के लिए योगदान देने का संकल्प लिया। इसके साथ-साथ सभी स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई भी की। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिसर में जलपान का आयोजन किया गया, जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।