पंचायत में करीब 50 से 60 लोग मौजूद थे। इसी दौरान दोनों पक्षा में बहस हो गई। इसी बीच जीतू ने उसे नीचे आकर अकेले में बात करने के लिए कहा। जीतू उससे पहले सीढियों से नीचे उतर गया। वह सीढियों से नीचे उतरने लगा तभी जीतू ने उस पर फायरिंग कर दी। जिनमे से एक गोली उसकी बाजू पर लगी। जीतू के साथियों ने पीछे से धक्का दिया उसके नीचे गिरते ही जीतू ने दोबारा से उस पर फायरिंग कर दी। और दूसरी गोली उसकी थाई पर लगी। उसके साथियों को बंधक बनाकर मारपीट की। मंडी में मौजूद अन्य लोगों ने मुक्त कराया। पुलिस ने रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी अजीत उर्फ जीत को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।