समस्याओं के निराकरण  लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

लगभग 28 किलोमीटर सेे पहुंचे ग्रामीणों ने एलआरडीसीको अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल की गंभीर समस्या है, इंटरनेट सेवा बंद पड़ी है और विद्यालय की भवन जर्जर हो चुकी है। इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीण पूूूूर्व में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मिले थे।

उनके निर्देश पर ही वे लिखित आवेदन लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और संबंधित पदाधिकारी को आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नेटवर्क नहीं होने से राशन वितरण से लेकर ऑनलाइन से संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं सहिया ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी डाटा एंट्री ऑनलाइन कार्य इंटरनेट नहीं होने से प्रभावित होता है।

मौके पर ग्राम प्रधान बुधराम मुंडा, गोडविन हेमरोम, डेमका हेमरोम सहित अन्य महिला और पुरुष मौजूद थे।