देवघर एसपी सौरभ कुमार सोमवार को बताया कि कुण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत करनीबाग सखुआ जगल मुहल्ला में बीते एक नवंबर को हुए फायरिंग में घायल कारु राउत की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने अनुसंधान के क्रम में छापेमारी कर आठ लोगों को पकड़ा। इनमें चार नाबालिग है।