अपर पुलिस अधीक्षक नगर रमानंद कुशवाहा ने घटना के संबंध में बताया कि बाराबंकी से गिट्टी लदा ट्रेलर आ रहा था। कटक चौराहा के पास ट्रेलर अचानक पलट गया। इसकी चपेट में बाइक सवार चार लोग आ गए। हादसे में सभी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर चालक को पकड़ लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।