इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब को भव्य तरीके से सजाया गया और कई विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में विशेष दीवान सजाया गया। छत्तीसगढ़ से आए रागी दविंदर सिंह निरोल जत्था और स्थानीय रागी संगत ने मधुर शबद-कीर्तन के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं को गुरुवाणी से निहाल किया। देर रात विशेष दीवान सजा, जिसमें अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई। इसके बाद रागी और स्थानीय जत्थों ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। देर रात गुरु महाराज का प्रकाश पर्व मनाया गया। शबद-कीर्तन के बाद गुरु के अटूट लंगर में बड़ी संख्या में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। इस पावन अवसर पर सिख समाज के अलावा अन्य समाज के गणमान्य लोग भी उपस्थित होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही, जिनमें हरजीत सलूजा, जगदीश सलूजा, कवलजीत सलूजा, शशि सलूजा, गुरमीत सिंह, रिकी सलूजा, जोशी कुमार, सुरेंद्र सिंह पप्पू, यशपाल सिंह गोल्डन, राजू छाबड़ा, आकाशदीप भाटिया सहित अन्य श्रद्धालु शामिल थे।