एसएचओ ने छात्रों को नशे और ऑनलाइन गेमिंग के दुष्प्रभावों बारे किया जागरूक

सकीनी कपूर ने विद्यार्थियों को समझाया कि नशे की गिरफ्त में आने या सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेम्स की लत में पड़ने से युवाओं का कीमती समय, ऊर्जा और भविष्य नष्ट हो जाता है। उन्होंने कहा कि यह आभासी दुनिया युवाओं को वास्तविक जीवन से दूर कर रही है, जिससे न केवल उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है, बल्कि परिवार और समाज पर भी नकारात्मक असर पड़ता है।

उन्होंने विद्यार्थियों के साथ भावनात्मक संवाद करते हुए उन्हें प्रेरित किया कि वे अपने माता-पिता के सपनों, समाज की उम्मीदों और देश के भविष्य को ध्यान में रखकर जीवन में सकारात्मक राह चुनें। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग देश की शक्ति है और यदि वे अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं तो समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के.वी. अरुण ने पुलिस थाना प्रभारी सकीनी कपूर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और एनएसएस शिविर में उनके प्रेरणादायक संदेश के लिए धन्यवाद प्रकट किया।