यह पदयात्रा शिशु मंदिर, लोहाघाट से शुरू हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद समंत, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, निर्मल महरा, मुकेश कलखुड़िया, हिमेश कलखुड़िया और अपर जिलाधिकारी कृष्णा नाथ गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना किया। यात्रा रामलीला मैदान, मीना बाजार मार्ग से होते हुए कोलीढेक झील पर समाप्त हुई।
मार्च के दौरान दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कालू महरा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। पांडे ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने अद्वितीय नेतृत्व से भारत को एक सूत्र में पिरोया, उनका जीवन राष्ट्रभक्ति और समर्पण का प्रतीक है।
भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद समंत ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल का योगदान भारत की एकता और अखंडता के इतिहास में अमिट है। इस पदयात्रा के माध्यम से नशा मुक्ति, जल संरक्षण, मतदाता जागरूकता और विधिक सेवा जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी दिए गए।
कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ऑकलैंड, विद्या मंदिर, डीएवी, होली विजडम, सरस्वती शिशु मंदिर, हीरालाल भट्ट बालिका विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय, अल्पाइन, स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ज्ञानदीप विद्या मंदिर, सी अकादमी एवं मल्लिकार्जुन के छात्र-छात्राओं सहित एनसीसी कैडेट्स, 36वीं बटालियन आईटीबीपी के जवान तथा स्थानीय नागरिकों सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स और 36वीं बटालियन आईटीबीपी के जवान शामिल हुए। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी इस आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, सतीश पांडे, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट और डीओ पीआरडी जसवंत खड़ायत सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।