सोशल मीडिया पर महिला की फर्जी आईडी बनाकर सुरक्षा गार्ड उसपर डाल रहा है गंदी-गंदी तस्वीरें

थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि सेक्टर 50 में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ समय पहले उनकी सोसाइटी में काम करने वाले गार्ड शंकर सिंह से पार्किंग को लेकर उनका कुछ विवाद हो गया था। उन्होंने इसकी शिकायत सोसाइटी में की। गार्ड की ड्यूटी कहीं और पर लगा दी गई। महिला के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड ने उनके नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई तथा उसपर वह उनकी एडिट करके गंदी-गंदी फोटो डाल रहा है। उसपर गंदे- गंदे कमेंट लिख रहा है। इस वजह से उनकी सामाजिक छवि खराब हो रही है तथा वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।