कार्तिक स्नान व्रतियों का रविवार को गोविंद देवजी में होगा सम्मान

इस अवसर पर शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में धार्मिक उत्साह एवं आस्था के वातावरण में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस बार का यज्ञ कार्तिक स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को समर्पित रहेगा। व्रतियों के सुखी और समुन्नत जीवन के लिए विशेष आहुतियां प्रदान की जाएगी। गोविंद देवजी मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि व्रत और उपवास भारतीय धर्म-संस्कृति का हिस्सा है। यह शरीर और मन को भी स्वस्थ रखते हैं। एक माह तक व्रत रखने वाले व्यक्तियों से युवाओं और बच्चों को प्रेरणा मिले इसलिए यह आयोजन रखा गया है। सुबह नौ से ग्यारह बजे तक होने वाला यज्ञ पूरी तरह निशुल्क है। श्रद्धालुओं को कोई भी सामग्री लाने की आवश्यकता नहीं है। सम्मान समारोह और यज्ञ में कोई भी शामिल हो सकता है। इस मौके पर नवम्बर माह में जन्मदिन वाले श्रद्धालुओं का भारतीय संस्कृति के अनुसार जन्मदिन संस्कार सम्पन्न कराया जाएगा। किया जाएगा।