थाना प्रभारी राजेश रंजन ने तीन बच्चों को गाड़ी भेज कर बासमत्ता गांव से थाना लाया। प्रभारी ने अपने साथ अनाथ बच्चों को कपड़ा दुकान ले जाकर गर्म कपड़े और अन्य कपड़ा पसंद कराकर खरीद कर दिया। थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि पिछले माह इनके मां बिटिनी हांसदा की हत्या उनके पिता के जरिये कर दिया गया है। इससे तीनों बच्चें अनाथ हो गये है। घर मे कोई भी सदस्य कमाने वाला नहीं रहे। इसी को देखते हुए बच्चों के दैनिक उपयोगी सामग्री सहित गर्म कपड़ा उपलब्ध कराया गया। एक माह का राशन आज बच्चों को उपलब्ध कराते हुई साथ ही कहा कि प्रत्येक माह राशन मेरे तरफ से दिया जाएगा।