कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्र से मारपीट, एफआईआर दर्ज

कॉलेज में प्रथम वर्ष के पॉलिटेक्निक छात्र मंदीप मिंटा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। मंदीप के अनुसार कॉलेज के इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगभग 1000 छात्र मौजूद थे और सभी छात्र कॉलेज के परिसर में डीजे पर नाच रहे थे। कार्यक्रम का माहौल खुशहाल था, लेकिन रात करीब 9ः45 बजे जब मंदीप और उसका दोस्त दिक्षित कौंडल अपने पी.जी. की ओर जा रहे थे, तब कुछ अज्ञात छात्रों ने उनका रास्ता रोक लिया और बिना किसी कारण के मंदीप को किसी अज्ञात वस्तु से पीट दिया। इस मारपीट के कारण मंदीप को कुछ चोटें आईं।

मंदीप की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2), और 118(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।