मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज बिहार दौरे पर, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भरेंगे हुंकार

तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री डाॅ. यादव सुबह 8:45 बजे भोपाल से दरभंगा के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:50 बजे पुनौरा धाम में दर्शन करेंगे। सुबह 11: 45 बजे पूर्वी चंपारण की ढाका विधानसभा में रोड शो करेंगे। 12:35 बजे पूर्वी चंपारण के चिरैया विधानसभा में जनसभा, दोपहर 1:25 बजे पूर्वी चंपारण के नरकटिया विधानसभा में जनसभा और दोपहर 2:15 बजे पूर्वी चंपारण के मोतिहारी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 5:20 बजे भोपाल वापस लौटेंगे।