सोनीपत: मुरथल पुलिस ने ट्रक चोरी में चौथा आरोपी पकड़ा

चोरी करने वाले गिरोह के चौथे सदस्य को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान

इस्तकार उर्फ मोटा निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली के रूप में हुई। उसे प्रोडक्शन वारंट

पर जेल से लाया गया।

यह मामला 29 अगस्त 2025 को दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता वारिस

निवासी नूंह ने बताया था कि 28 अगस्त की सुबह वह ट्रक लेकर दिल्ली से पानीपत जा रहा

था। कुबेर ढाबा, मुरथल के पास नींद आने पर उसने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर विश्राम किया।

कुछ देर बाद आवाज सुनाई दी तो देखा कि दो युवक ट्रक में चढ़े हुए हैं। वारिस को देखते

ही वे दूसरी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। जांच में पता चला कि ट्रक के केबिन से उसके

दो मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और 930 रुपये चोरी हो चुके थे।

शिकायत के आधार पर थाना मुरथल पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच

टीम ने मुख्य सिपाही जोगिंद्र के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों सलमान,

शुभम और नदीम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने चौथे आरोपी इस्तकार

उर्फ मोटा को भी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की

वारदात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरीशुदा दोनों मोबाइल फोन बरामद

कर लिए। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपियों

के आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच कर रही है।