सुरेश चौधरी देवली विधानसभा के संगम विहार-ए वार्ड से पूर्व निगम पार्षद रहे हैं। संवाददाता सम्मेलन में इस मौके पर वरिष्ठ नेता जगजीवन शर्मा, चन्द्रकांत गिरी, अनिरुद्ध शर्मा भी मौजूद रहे। देवली विधानसभा से सुरेश चौधरी सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी में शामिल हुए, जिनमें आधी से ज्यादा महिलाओं की संख्या रही।
काजी निजामुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, आदर्शों और नीतियों पर विश्वास जताते हुए सुरेश चौधरी ने कांग्रेस का दामन थामा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के हालात किसी से छिपे नही है और आज हमें एकजुट होकर लोगों का वोट लेकर उनके साथ धोखा करने वाले लोगों के साथ सीधी लड़ाई लड़नी है।
अभिषेक दत्त ने कहा कि सुरेश चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने के फैंसले का हम स्वागत करते है, जिन पर शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की सहमति के बाद ही उन्हें पार्टी में शामिल किया जा रहा है। सुरेश चौधरी का लोगों से जुड़कर उनकी सेवा करने का लम्बा अनुभव है, वे 2017-22 के बीच निगम पार्षद रहे और आज दिल्ली में जो माहौल सत्ताधारी भाजपा ने बिगाड़ दिया है वह सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि 11 वर्ष दिल्ली की सत्ता में रहने वाले भी आज अपने शासनकाल की नाकामियों पर सवाल उठा रहे है।