जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने 280 बोरी अवैध धान किया जब्त

कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 के उल्लंघन के चलते कुल 280 बोरी धान जब्त कर लिया गया। वहीं मे. विपिन ट्रेडर्स गंजेनार में 30 क्विंटल और विवेक सिंह नकुलनार के गोदाम में 225 क्विंटल धान का भंडारण पाया गया, जिसके लिए वैध बी-1 पंजी एवं कृषि उपज मंडी गीदम द्वारा जारी पर्ची प्रस्तुत की गई, जो जांच में सही पाई गई। इस कार्रवाई में कुआकोंडा तहसीलदार लीलाधर चंद्रा, नायब तहसीलदार केज़ाराम पटेल, मंडी उपनिरीक्षक बालमुकुंद यादव, तथा खाद्य निरीक्षक धीरेंद्र कश्यप, प्रमोद कुमार सोनवानी, और सचिन कुमार सक्रिय रूप से शामिल रहे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी धान खरीदी सीजन में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध भंडारण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।