पंजाब में निकली ₹1 करोड़ की लॉटरी आपकी तो नहीं:लुधियाना में ढोल बजाकर ढूंढा जा रहा विजेता, 1 महीने में करना होगा क्लेम

पंजाब के लुधियाना में 1 करोड़ की लॉटरी विजेता की तलाश हो रही है। इसके लिए लॉटरी बेचने वाली दुकान पर बाकायदा ढोल बजवाया जा रहा है। लॉटरी नंबर के साथ आवाज लगाई जा रही है कि जिसका भी ले नंबर है, उसका बंपर इनाम निकला है, वह आए और अपनी रकम क्लेम कर लें। लॉटरी की दुकान पर करीब एक माह से ये रूटीन चल रहा है। दुकानदार का कहना है कि जिस आदमी ने ये टिकट खरीदा था, उसने अपना नाम गुप्त रखवाया था। ऐसे में उस आदमी तक संदेश पहुंचाने की कोशिश की जा रही है कि वह आए और अपनी रकम को क्लेम करें। क्योंकि एक माह बाद इसका क्लेम नहीं कर पाएगा। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. 30 दिन में करना होता है इनामी रकम के लिए दावा
सभी इनाम जीतने वाले टिकट को पंजाब स्टेट लॉटरीज के निदेशक कार्यालय, योजना भवन, प्लॉट नंबर 2B, सेक्टर-33A, चंडीगढ़ में परिणाम प्रकाशित होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर जमा कराने होंगे। यह आवेदन निर्धारित फॉर्म पर या तो खुद जाकर या पोस्ट के जरिए भेजा जा सकता है। अगर विजेता का दावा 30 दिनों के अंदर निदेशालय तक नहीं पहुंचता है तो पंजाब स्टेट लॉटरी नियम 2015 के तहत उसका इनाम पाने का अधिकार खत्म हो जाएगा । इनाम की राशि जारी करते समय उस पर लागू टैक्स (TDS) पहले से काट लिया जाएगा। पंजाब में ऑनलाइन लॉटरी पर पूरी तरह से बैन
पंजाब में ऑनलाइन लॉटरी पर पूरी तरह से बैन है। पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग न तो ऑनलाइन टिकट बेचता है और न ही चलाता है, हमेशा असली टिकट ही खरीदें और वो भी सिर्फ अधिकृत विक्रेताओं से। फोटो या ऑनलाइन कॉपी वाला टिकट मान्य नहीं होता। विभाग कभी भी विजेताओं से ऑनलाइन पेमेंट या टैक्स के नाम पर पैसे नहीं मांगता। अगर, आपको कोई संदिग्ध मैसेज मिले या ठगी का शिकार हो जाएं तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं। ————————- ये खबर भी पढ़ें…
लुधियाना में 11 साल का बच्चा बना करोड़पति:मामा से जिद कर खरीदी थी आखिरी टिकट, 1 करोड़ का इनाम निकला पंजाब के लुधियाना में 11 साल का बच्चा करोड़पति बन गया है। अचानक किस्मत में आई इस दौलत से परिवार बेहद खुश है। घर में बैंडबाजा बज रहा है। हर कोई इस बच्चे को लक्की कह रहा है। कह रहा है कि इसकी वजह से ही घर बैठे-बैठे यह दौलत मिली है। (पूरी खबर पढ़ें)