जींद में किसानों ने 25 जगह जलाई पराली, 1.30 लाख किया जुर्माना

अभियान के तहत विभागीय टीमें लोगों को जागरूक कर रही हैं। बावजूद इसके पराली जलाने के मामले लगातार सामने आ चुके हैं। कृषि विभाग को अब तक जिले में 25 जगह पराली जलाने के मामले सामने मिल चुके हैं। जिनमें 22 पर एफआईआर की गई है और उनसे 1.30 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। हालांकि यह मामले पिछले वर्ष से कम हैं।

बावजूद इसके पर्यावरण प्रदूषण भी आमजन की सेहत पर असर डाल रहा है। जिला का एक्यूआई भी 300 तक रह रहा है। जो सांस के रोगियों के लिए परेशानी बनता है।

ब्लॉक व पराली जलाने के मामले

नरवाना 05

उचाना। 09

जींद। 02

सफीदोंब। 03

अलेवा। 01

जुलाना। 02

कुल। 22

फसल अवशेष योजनाएं अपनाएं किसान: एसडीएम

सोमवार को एसडीएम होशियार सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के माध्यम से फसल अवशेष प्रबंधन के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाऐं लागू की गई हैं।

किसानों को चाहिए कि वे इन स्कीमों का लाभ उठा कर वैज्ञानिक व आधुनिक तरीके से अवशेषों का प्रबंध करें। सरकार द्वारा सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, रोटावेटर, जीरो टिल सीड ड्रिल, हैप्पी सीडर, श्रेडर और बेलर जैसी मशीनों पर अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि किसानों को आर्थिक बोझ न उठाना पड़े और फसल अवशेषों का उपयोग खाद या चारे के रूप में किया जा सके।

एसडीएम होशियार सिंह ने बताया कि ग्राम सचिव और पटवारी प्रतिदिन गांवों के खेतों का दौरा कर रहे हैं और वहां मुनादी के माध्यम से किसानों को जागरूक करें।