उपाध्यक्ष ने अवर अभियंता और सहायक अभियंता को स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जाएं। उन्होंने कहा कि यूनिटी मॉल का निर्माण हरिद्वार के वाणिज्यिक विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है,इसलिए इसे निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण रूप से पूरा किया जाए।
निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों से परियोजनाओं से जुड़ी प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।