लोगों के द्वार पहुंचकर शासन कर रहा समस्याओं का समाधान- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

शिविर में मंत्री राजवाड़े और कलेक्टर ने उपस्थित लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई और कुल 971 आवेदन प्राप्त हुए।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि शासन और प्रशासन लोगों के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों के समक्ष रखें। उन्होंने कहा कि सभी प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा, जिसकी स्थिति कलेक्टर जनदर्शन पोर्टल पर पंजीयन क्रमांक से देखी जा सकती है।

शिविर के दौरान मंत्री राजवाड़े ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री वितरित की। इसमें श्रवण यंत्र, वॉकिंग स्टिक तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बच्चों के वजन मापने की मशीनें शामिल थीं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि किसी भी व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से वंचित न रहना पड़े और सभी तक सुविधाएं सीधे पहुंचाई जा सकें।