अवैध खनन और भंडारण में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या समूह को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी गुमला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला, खान निरीक्षक गुमला, थाना प्रभारी सिसई एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम ने मौके पर विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित बालू पाया। जांच में पाया गया कि बरगांव ग्राम झुपना टांड स्थित विभिन्न स्थलों पर लगभग 30,000 घनफीट, 1,300 घनफीट और 3,000 घनफीट बालू का भंडारण किया गया था।
स्थानीय लोगों से पूछताछ के बावजूद अवैध उत्खनन और भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान नहीं हो सकी। जांच के क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त स्थलों पर किसी भी व्यक्ति के नाम से भंडारण का लाइसेंस नहीं है।