एसडीएम ने ग्रामीणों से मिल कर धान के अवशेष न जलाने की अपील की।
एसडीएम ने अधिकारियों के काफिले के साथ अपने फ्लैग मार्च की गांव बड़ौदा से शुरुआत की और उसके बाद गांव घोघडिय़ा, करसिंधु, गुरूकुल खेड़ा सहित विभिन्न गांव में जाकर किसानों को पराली यानी धान अवशेष न जलाने की अपील की। एसडीएम दलजीत सिंह ने बताया कि अवशेष जलाना सामाजिक बुराई ही नहीं बल्कि कानूनी अपराध भी है और इससे प्रकृति, जमीन तथा मानव जीवन पर अत्यंत गंभीर व प्रतिकूल प्रभाव पड़ते हैं।
जिससे जमीन की उर्वरा शक्ति नष्ट होने के साथ-साथ प्राकृतिक प्रदूषण की वजह से मनुष्य भी अनेक जानलेवा बीमारियों का शिकार होता है। इस दौरान एसडीएम के साथ बीडीपीओ शमशेर सिंह, रामबिलास कानूनगो, थाना प्रभारी दिलबाग सिंह, एएससीओ डा. संतकुमार मलिक, सुपरवाइजर सचिन भारद्वाज सहित कर्मचारी एवं किसान मौजूद रहे।