जींद : अनाजमंडी में धान की आवक तेज,रखने की नही जगह

शुक्रवार को मंडी में खरीद कार्य बंद रहेगा और केवल उठान का कार्य किया जाएगा। आढ़तियों के अनुसार मंडी में जगह की कमी के चलते यह निर्णय लिया गया है ताकि पहले से आई फसल को समय पर उठाया जा सके। मंडी में बासमती 1121 की दर 3210 से 3910 रुपये प्रति क्विंटल रही। जबकि 1509 किस्म की कीमत 2810 से 3010 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही है। अन्य फसलों में बाजरा की कुल आवक 6797 क्विंटल रही। जो पिछले वर्ष की तुलना में 37 प्रतिशत अधिक हैद्ध जबकि कपास की आवक 30 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

जुलाना आढ़ती एसोसिएशन प्रधान पवन कुमार ने बताया कि मंडी में धान की आवक अधिक होने के कारण और उठान का कार्य धीमा होने के कारण मंडी में जगह नही बची है। ऐसे में किसानों की सुविधा को देखते हुए मंडी को शुक्रवार को बंद करने का निर्णय लिया गया है ताकि पूरा दिन उठान हो सके।

जुलाना मार्केट कमेटी सचिव कोमिला ने बताया कि मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बिजली, पानी और सफाई के पुख्ता इंतजाम प्रशासन द्वारा किए गए हैं। किसानों को मंडी में किसी प्रकार की कोई परेशानी नही आने दी जाएगी।