सूरजपुर : पंचायत चलो अभियान के तहत ग्राम करौटी-ए में ग्राम सभा आयोजित

ग्राम सभा में अभियान के उद्देश्यों और विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। सभा के दौरान जीपीडीपी कार्ययोजना में ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाने तथा आगामी वर्ष के लिए प्राथमिकता वाले विषयों को शामिल करने पर चर्चा की गई।

बैठक में बाल विवाह रोकथाम और इससे जुड़े जागरूकता कार्यक्रम, किशोर सशक्तिकरण, लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम और ग्राम युवोदय के लिए स्वयंसेवकों के चयन जैसे विषय प्रमुख रहे। इस अवसर पर ग्राम के किशोरों और युवाओं के नामों की सूची वॉलंटियर डेटा के रूप में संकलित की गई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई।