1.26 करोड़ से बनेगी अम्बोटी कूहल : केवल सिंह पठानिया

यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को कल्याड़ा में 1.26 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अम्बोटी बहाव सिंचाई कूहल के शिलान्यास अवसर पर दी।

विधायक पठानिया ने बताया कि इस कूहल के पूर्ण होने पर 348 किसान परिवारों की 56 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इसे एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि कूहलें किसानों की भाग्य रेखाएं होती हैं, जो किसानों की उत्पादकता और आर्थिकी को सशक्त बनाती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया जिन्होंने शाहपुर क्षेत्र के लिए ये महत्वपूर्ण परियोजनाएं स्वीकृत कीं।

विधायक ने जायका अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे परियोजनाओं से जुड़े किसानों को एकत्र कर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें।