मंत्री ने इस दौरान दगोह में आयोजित जनसभा में स्थानीय लोगों को विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण पर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से उपर उठकर कार्य किया है और लगातार क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहेंगे। मंत्री ने दुर्गा महिला मंडल भवन और काहण महिला मंडल भवन निर्माण के लिए 2-2 लाख रुपए, दरोबड़ में महिला मंडल भवन में अतिरिक्त निर्माण कार्य के लिए 1.50 लाख रुपए और अरंडा व अन्य महिला मंडलों को 11-11 हजार रुपए देने की घोषणा की। मंत्री ने स्थानीय लोगों के आईटीआई निर्माण दगोह में करने के आग्रह पर आश्वासन दिया कि लोगों की मांग को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान आयुष मंत्री ने ग्राम पंचायत दगोह की 125 लाभार्थी महिलाओं को सिलाई मशीनें भी वितरित की।