प्रतियोगिता 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में शुक्रवार को हिसार के लाला लाजपत राय पशु
चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), व हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू),
ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ सराहनीय प्रदर्शन किया। इसके बावजूद दोनों टीमें
अंतिम मुकाबले में प्रवेश नहीं कर सकीं।
पहले सेमीफाइनल में एचएयू ने निर्धारित 20 ओवर में 123/8 रन बनाए। इसके जवाब
में जामिया मिलिया इस्लामिया (कर्मचारी टीम) ने संयमित और प्रभावी बल्लेबाज़ी करते
हुए 17.4 ओवर में 125/3 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज की और अंतिम मुकाबले में स्थान
सुनिश्चित किया। दूसरे सेमीफाइनल में जम्मू विश्वविद्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी
करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और निर्धारित ओवरों में 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
जम्मू की ओर से शांतुल रैना ने उत्कृष्ट बल्लेबाज़ी करते हुए 121 रन की शतकीय पारी
खेली।
जवाब में लुवास, हिसार की टीम ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाते हुए 188 रन बनाए,
लेकिन वे मैच नहीं जीत सके और इस प्रकार जम्मू विश्वविद्यालय ने यह मुकाबला अपने नाम
कर लिया। अब शनिवार को तीसरे स्थान (तृतीय स्थान) के लिए लुवास और एचएयू के बीच मुकाबला
खेला जाएगा।
इसके साथ ही प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित अंतिम मुकाबला जामिया मिलिया इस्लामिया
और जम्मू विश्वविद्यालय के बीच आयोजित होगा, जो दर्शकों को उच्च स्तरीय क्रिकेट और
रोमांचक खेल क्षणों से भरपूर अनुभव देगा। प्रतियोगिता का अंतिम दिन उत्साह, जोश और
बेहतरीन क्रिकेट प्रदर्शन से सराबोर रहने की उम्मीद है।
इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी डॉ. निलेश सिंधु ने कहा कि दोनों फाइनल में पहुंचने
वाली विश्वविद्यालयों की टीमों ने पूरे टूर्नामेंट
में उत्कृष्ट अनुशासन, खेल भावना और मेहनत का परिचय दिया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों
को बधाई दी और आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं। शनिवार को फाइनल मैच स्काई हॉक
ग्राउंड में खेला जाएगा और जिसमें मंत्री रणबीर गंगवा मुख्य अतिथि होंगे। एचएयू के
कुलपति प्रो. बीआर कंबोज इसमें विशिष्ट अतिथि रहेंगे।