हादसा उस वक्त हुआ जब हीरा पंडित नाम का युवक सड़क से गुजर रहा थाए तभी तेज रफ्तार हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।स्थानीय लोग तुरंत उसे पास के अस्पताल में ले गए, जहां के डॉक्टरों में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अन्य बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया।
इस बीच हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने हाइवा को कब्जे में लेकर चालक को बंदी बना लिया। उनकी मांग थी कि घायल युवक को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
घटना की सूचना मिलने पर जोड़ापोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों के भारी विरोध के कारण पुलिस को उसे वहीं छोड़ना पड़ा।
वहीं इस घटना को लेकर हाइवा चालक भोला रवानी ने भी अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने कहा कि एक अन्य वाहन को बचाने की कोशिश में यह दुर्घटना हुई है।
स्थानीय लोगों और घायल युवक का परिजन मनोज पंडित ने कहा कि बिना बेहतर इलाज और मुआवजे के चालक को नहीं छोड़ा जाएगा। घटना पर पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल टिप्पणी करने से इनकार किया है।